चम्पावत ,
*आगामी दीपावली त्योहार के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई,
चम्पावत में प्रतिष्ठानों का निरीक्षण*आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आगामी दीपावली त्योहार के दृष्टिगत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी द्वारा चम्पावत स्थित विभिन्न जनरल स्टोर्स, स्वीट शॉप्स आदि खाद्य प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है।कार्रवाई के दौरान मौके पर प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई (हाईजीन), एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस, डिस्प्ले बोर्ड की स्थिति तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच हेतु घी, मिठाई एवं नमकीन के 3 सैंपल एकत्रित कर परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला (Govt Lab) भेजे जा रहे हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा समस्त खाद्य कारोबारियों को त्योहारों के अवसर पर उच्च गुणवत्ता की खाद्य सामग्री रखने, क्रय-विक्रय केवल पक्के बिलों पर ही करने तथा समयावधि पार (एक्सपायरी) सामग्री को तत्काल पृथक हटाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस अभियान में सहायक दिनेश फर्त्याल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
kamal bhandari editor in chief .

