चम्पावत,
*विद्या वाहिनी अभियान से सुगम होगा विद्यालय का सफर, छह विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 11 वाहनों की व्यवस्था*
*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत के संकल्प को मिल रही दिशा, दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मिलेगी राहत**पैदल दूरी और आवागमन की कठिनाइयाँ होंगी कम, नियमित उपस्थिति और पढ़ाई के लिए मिलेगा अधिक समय*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत के संकल्प के अनुरूप दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों की विद्यालयों तक सुलभ एवं सुरक्षित पहुँच सुनिश्चित करने के लिए विद्या वाहिनी अभियान के अंतर्गत जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से जनपद के छह विद्यालयों हेतु कुल 11 वाहनों की व्यवस्था की गई है इससे पहले भी 9 विद्यालयों के लिये 16 वाहनों की व्यवस्था की गयी हैं जो कि नियमित रूप से सुचारु है। संबंधित विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इस पहल से पहाड़ी रास्तों से कई किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय पहुँचने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। विशेष रूप से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं का विद्यालय आना-जाना सुगम होगा और उनकी नियमित पढ़ाई को प्रोत्साहन मिलेगा।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि विद्या वाहिनी अभियान दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों की शिक्षा तक पहुँच सुगम बनाने की सकारात्मक पहल है। मा. मुख्यमंत्री के आदर्श चम्पावत के संकल्प के अनुरूप यह सुविधा बच्चों के विद्यालय आने-जाने की कठिनाइयों को कम करने और उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बालिकाओं के लिए आवागमन की सुविधा उपलब्ध होने से उनकी शिक्षा की निरंतरता को बल मिलेगा और अभिभावकों को भी राहत मिलेगी।खंड शिक्षा अधिकारी श्री भारत जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों की आवागमन संबंधी कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए विद्यालयवार वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य यात्रा में लगने वाले समय एवं शारीरिक थकान को कम करना और विद्यार्थियों को समय पर विद्यालय पहुँचने की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति को बढ़ावा मिलेगा तथा उन्हें अध्ययन के लिए अधिक समय मिल सकेगा।पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, चम्पावत के लिए दो वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इन वाहनों से जैगाँव-जैतोली, पल्सों, नघान, सुयालखर्क सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।राजकीय इंटर कॉलेज, ड्यूरी के लिए दो वाहनों की व्यवस्था की गई है। यहाँ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री सुन्दर सिंह बोहरा ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस सुविधा से हिडिंगा, अमौन एवं बड़ौन क्षेत्र के विद्यार्थियों का विद्यालय तक पहुँचना आसान होगा।विकासखंड पाटी के राजकीय इंटर कॉलेज, देवीधुरा के लिए दो वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इनसे अर्नपा, तिमिलागूंठ एवं पीपलढींग क्षेत्र के विद्यार्थियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।राजकीय इंटर कॉलेज, मूलाकोट के लिए भी दो वाहनों की व्यवस्था की गई है। यहाँ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इन वाहनों से कजीना, पुनौली एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों का विद्यालय तक आवागमन सुगम होगा।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खेतीखान के लिए एक वाहन की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष श्री बब्लू देव ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सुविधा नरसिंहडांडा क्षेत्र की बालिकाओं के लिए उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें विद्यालय आने-जाने में राहत मिलेगी।इसी प्रकार पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, दिगालीचौड़ के लिए दो वाहनों की व्यवस्था की गई है। यहाँ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इनसे कोटसारी, पुण्डील एवं पनौली क्षेत्र के विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।विद्या वाहिनी की सुविधा दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए विशेष महत्व रखती है। लंबी पैदल दूरी और पहाड़ी रास्तों के कारण विद्यार्थियों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयाँ कम होंगी। बच्चों को समय पर विद्यालय पहुँचने तथा छुट्टी के बाद घर लौटने में सुविधा मिलेगी। इससे अभिभावकों को भी राहत मिलेगी और बच्चों की शिक्षा की निरंतरता बनाए रखने में मदद मिलेगी।*इस अवसर पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है विधार्थियों ने कहा कि उन्होंने विद्यावाहिनी कार्यक्रम के अंतर्गत हमें बस की सुविधा प्रदान की है। पहले हमें रोज पहाड़ी रास्तों से कई किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय आना पड़ता था, जिससे थकान होने के साथ ही समय पर पहुँचना भी मुश्किल हो जाता था। अब बस की सुविधा मिलने से विद्यालय आना-जाना सुगम और सुरक्षित होगा तथा हम नियमित रूप से समय पर विद्यालय पहुँचकर पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकेंगे।विधार्थियों ने संतोष व्यक्त करते हुये कहा है कि हम सुरक्षित विद्यालय पहुँचेंगे और समय पर घर लौटेंगे। दूरस्थ क्षेत्रों के हम जैसे विद्यार्थियों की पढ़ाई की राह आसान बनाने वाली इस पहल के लिए मा. मुख्यमंत्री जी का आभार*
kamal bhandari editor in chief.

