नशे पर चम्पावत पुलिस का करारा प्रहार, 1.490 किलोग्राम अवैध चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नशे पर चम्पावत पुलिस का करारा प्रहार, 1.490 किलोग्राम अवैध चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के अभियान में चम्पावत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। लोहाघाट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 1.490 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” के तहत चम्पावत पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 3 अगस्त को क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में एसओजी और लोहाघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने देवीधार-पंचेश्वर रोड पर चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में दोनों युवकों के कब्जे से 1.490 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बरामद चरस और मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयुष चंद्र आर्य निवासी निवासी पुनेठा पेट्रोल पंप के पास छतार , चम्पावत तथा सौरव टम्टा निवासी ग्राम नसखोला, थाना पंचेश्वर, जनपद चम्पावत के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध थाना लोहाघाट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद चरस स्थानीय स्तर पर तैयार की गई थी और उसे अधिक दामों में बेचने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है ताकि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।चम्पावत पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि आसपास कहीं भी मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त या तस्करी की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112, 1933 अथवा निकटतम थाने को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।चम्पावत से यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज़ी से जारी है। पुलिस का कहना है कि उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *