चम्पावत ,
*माननीय मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतार रहा चम्पावत प्रशासन:
न्याय पंचायत मोहनपुर में आयोजित शिविर में 849 किट श्रमिकों को मिलीं शिक्षण, पोषण और स्वच्छता किट*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं आदेशों के क्रम में जनपद में श्रमिकों के कल्याण, उनके जीवन स्तर में सुधार और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचाने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार ठोस कदम उठा रहा है।इसी क्रम में जनपद चम्पावत के न्याय पंचायत मोहनपुर के अंतर्गत ग्राम नायकगोठ के पंचायत भवन परिसर में एक विशेष सामग्री वितरण शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर स्थानीय सम्मानित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जहां उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) के अंतर्गत पंजीकृत पात्र निर्माण श्रमिकों को विभिन्न उपयोगी सामग्री वितरित की गई। इस कल्याणकारी शिविर के माध्यम से कुल 242 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को लाभान्वित किया गया, जिससे उनके परिवारों के दैनिक जीवन और बच्चों के भविष्य को मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग एवं प्रशासन की ओर से कुल 849 सामग्री किटों का वितरण किया गया, जिसमें श्रमिकों के बच्चों की पठन-पाठन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 365 शिक्षण किट, श्रमिकों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य सुधार हेतु 242 पोषण किट तथा व्यक्तिगत एवं पारिवारिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए 242 स्वच्छता किट शामिल रहीं।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के श्रम और पसीने का पूरा सम्मान करती है तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए पूरी तरह संकल्पित है। इस प्रकार के शिविरों के आयोजन से जहाँ एक ओर पात्र श्रमिकों को पारदर्शी तरीके से योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर शासन और जनता के बीच का सेतु भी मजबूत हो रहा है।
kamal bhandari editor in chief.

