पूर्णागिरी तहसील के ग्राम प्रधानों की बैठक में संगठन का गठन, राधिका चंद बनीं अध्यक्ष

टनकपुरI 16 मार्च 2026 को पूर्णागिरी तहसील, टनकपुर में ग्राम प्रधानों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से तहसील स्तर पर ग्राम प्रधान संगठन का गठन करते हुए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।

बैठक में सभी उपस्थित ग्राम प्रधानों की सहमति से श्रीमती राधिका चंद को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—

  • अध्यक्ष: श्रीमती राधिका चंद
  • उपाध्यक्ष: श्रीमती ललिता खत्री
  • सचिव: श्रीमती सरोज देवी
  • उप सचिव: श्रीमती शाहुना खातून
  • कोषाध्यक्ष: श्रीमती शांति चंद

बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि संगठन क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *