“देवीधुरा में प्रस्तावित भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा, दिए दिशा-निर्देश”

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जनपद चम्पावत के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के तहत सुप्रसिद्ध मां वाराही शक्तिपीठ धाम, देवीधुरा मंदिर के भव्य नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने गुरुवार को देवीधुरा पहुंचकर मां वाराही मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया।

उन्होंने हेलीपैड से लेकर मंदिर परिसर एवं सभा स्थल तक के मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शिलान्यास कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने मंदिर क्षेत्र में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति एवं यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ रखने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मां वाराही धाम के नवनिर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम जनपद के लिए अत्यंत गौरव का विषय है, अतः सभी अधिकारी आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए इस आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी पाटी नीतू डांगर, पुलिस उपाधीक्षक वंदना वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, मंदिर समिति के अध्यक्ष, सदस्य एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *