त्योहारों पर सुरक्षा सर्वोपरि: चम्पावत पुलिस की सख्त निगरानी व चेकिंग अभियान

श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत के आदेशानुसार में दिनांक 24.03.2026 को चैत्र नवरात्रि, माँ पूर्णागिरी मेला एवं आगामी रामनवमी, महावीर जयंती व हनुमान जयंती के अवसर पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

🔹जनपद में आने वाले श्रद्धालुओं, शोभा यात्राओं एवं मेलों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

अभियान के मुख्य बिंदु—
📌 संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग
📌 सभी एंट्री/एग्जिट प्वॉइंट्स पर कड़ी निगरानी
📌 बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता
📌 अवांछित गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई
📌 एल्कोहॉल मीटर के माध्यम से चेकिंग एवं चालानी कार्रवाई

उद्देश्य—
जनपद में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों की रोकथाम, सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना एवं आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देना।

अपील —
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें—
📞 आपातकालीन नम्बर: 112
📞 पुलिस कन्ट्रोल रूम: 9411112984
या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *