लोहाघाट/चम्पावत।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) चौड़ा मेहता में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। लंबे समय से चल रहे प्रयासों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के संघर्ष के बाद अस्पताल में एक्स-रे मशीन पहुंच गई है।जिलाधिकारी के प्रयासों से मिली मशीनक्षेत्रवासियों की मांग और जनप्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर किए गए अनुरोध का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार जी ने खनिज न्यास मद से एक्स-रे मशीन व टेक्नीशियन की व्यवस्था सुनिश्चित की। मशीन का पंजीकरण होने के बाद अब यह अस्पताल में स्थापित हो चुकी है, जिसका विधिवत शुभारंभ जल्द ही जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा।सीएमओ ने किया स्थलीय निरीक्षणशुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. देवेश चौहान ने पीएचसी चौड़ा मेहता का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की अन्य समस्याओं पर चर्चा की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।विकास कार्यों की दी जानकारीवर्तमान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सोनू बोहरा एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला बोहरा की मेहनत के परिणामस्वरूप क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य पाइपलाइन में हैं:उच्चीकरण: अस्पताल के उच्चीकरण का प्रस्ताव जिला स्तर से शासन को भेजा जा चुका है, जिस पर कार्यवाही जारी है।मातृत्व कक्ष: जल्द ही अस्पताल परिसर में मातृत्व कक्ष का निर्माण शुरू किया जाएगा।बुनियादी सुविधाएं: परिसर में हाईमास्ट लाइट और पेयजल की व्यवस्था पूरी कर ली गई है, जिसे जल्द ही सुचारू कर दिया जाएगा।इनकी रही मौजूदगीनिरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, ग्राम प्रधान चौड़ा मेहता लक्ष्मण सिंह मेहता, प्रधान प्रतिनिधि कुन्दन बोहरा (चौड़ा पित्ता), विनोद बडेला (मछियाड), क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश बिष्ट, सरपंच मुकेश बोहरा और प्रकाश बगौटी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने और क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।



























