31 मई तक अनिवार्य रूप से कराएं राशन कार्ड की ई-केवाईसी : जिला पूर्ति अधिकारी

उत्तराखण्ड शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में राज्य में संचालित समस्त योजनाओं से जुड़े राशन कार्डों की सभी यूनिटों / सदस्यों की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है।

इसी क्रम में जनपद चम्पावत के समस्त राशन कार्ड धारकों से अपील की गई है कि वे दिनांक 31 मई, 2026 तक अपने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी अपने निकटतम उचित दर विक्रेता की दुकान पर जाकर अनिवार्य रूप से करा लें।

जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन राशन कार्ड धारकों अथवा यूनिटों के लिए उचित दर विक्रेता की दुकान पर जाकर ई-केवाईसी कराना संभव नहीं है, उनके लिए प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु एनआईसी द्वारा “मेरा ई-केवाईसी” मोबाइल ऐप विकसित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से लाभार्थी घर बैठे ही आधार नंबर, ओटीपी एवं फेस रिकॉग्निशन के जरिए अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी राशन कार्ड धारकों से समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक यूनिट के लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *