नशे के खिलाफ चम्पावत पुलिस सतर्क, तस्करों पर लगातार प्रहार, एसओजी व बनबसा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1200 नशे के कैप्सूल सहित 02 तस्कर गिरफ्तार

🔺ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करती चम्पावत पुलिस

📌

       श्रीमति रेखा यादव  पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध  प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है 

उक्त के क्रम में आज दिनांक 24.05.2026 को क्षेत्राधिकारी महोदय टनकपुर के पर्यवेक्षण में एसओजी टीम एंव बनवसा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए बनवसा थाना क्षेत्र में सूचना संकलन व कुशल सुरागरसी पतारसी कर संदिग्धों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चैकिंग के दौरान स्ट्रांग फॉर्म बनबसा के पास अभियुक्तगण क्रमशः 1- कामिल अंसारी पुत्र मोहम्मद अशरफ अंसारी निवासी इस्लामनगर खटीमा जनपद उधम सिंह नगर के पास 03 बॉक्स में 720 पायवोक्सी स्पास प्लस नशे के कैप्सूल 2- वसीम अंसारी उर्फ लल्ला पुत्र लल्लन अंसारी निवासी उपरोक्त के पास दो बॉक्स में 480 पायवोक्सी स्पास प्लस नशे के कैप्सूल व एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस UK06AR 3854 सहित 05 बाक्स मे कुल 1200 कैप्सूल पायवोक्सी स्पास प्लस मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया !

पुछताछ अभियुक्तो ने बताया कि उक्त कैप्सूलो का प्रयोग नशे के लिये किया जाता है वह लोग ये कैप्सूल सना मेडिकल नवाबगंज बरेली उत्तर प्रदेश से खरीद कर लाए थे जिन्हें नेपाल बॉर्डर बनबसा में एक व्यक्ति को देना था।

दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बनवसा में धारा-8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया ।

🔰अभियुक्तो का नाम पता
1-कामिल अंसारी पुत्र मो0 अशरफ अंसारी निवासी इस्लामनगर खानका मजार के पास खटीमा जनपद उधम सिंह नगर ।
2- वसीम अंसारी उर्फ लल्ला पुत्र लल्लन अंसारी निवासी उपरोक्त

🛑बरामदगी
1- 05 बाक्स मे 1200 प्रतिबंधित कैप्सूल पायवोक्सी स्पास प्लस मार्का Tramadol Hydrochloride 462 grm
2- मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस UK 06AR 3854
3- 250 रुपए नगद व दो मल्टीमीडिया मोबाइल फोन

♦️अपील- चंपावत पुलिस अपील करती है की उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवैध ड्रग्स सप्लाई, बिक्री, भंडारण अथवा अवैध खेती की सूचना भारत सरकार एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा संचालित 24×7 टोल फ्री हेल्पलाइन 1933 (मानस हेल्पलाइन) 112 पर दे ।

🔺 सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

🚓पुलिस टीम
1-उ0नि0 सुरेंद्र सिंह कोरंगा थानाध्यक्ष बनबसा
2-उ0नि0 कमलेश भट्ट प्रभारी एस0ओ0जी0
3-उ0नि0 देवेंद्र सिंह बिष्ट
4-अ0उ0नि गणेश बिष्ट SOG
5-HC मतलूब खान SOG
6-HC तपेन्द्र जोशी SOG
7-का0 उमेश राज SOG
8- का0 नासिर हुसैन SOG
9- का0 ललित चौधरी SOG

मीडिया सेल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावत
दिनाँक -24.05.2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *