ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के अन्तर्गत मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करती चम्पावत पुलिस
नशे के खिलाफ थाना बनबसा पुलिस का एक्शन: 4.11 ग्राम स्मैक के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
श्रीमती रेखा यादव पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है
उक्त क्रम मे आज दिनांक 24.05.2026 को क्षेत्राधिकारी महोदय टनकपुर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चौकी शारदा बैराज क्षेत्रान्तर्गत कोठी न0 -01 के पास चेकिंग/ के दौरान 02 अभियुक्तो को 4.11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
📌 अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में सुसंगत धाराओ 8/21 NDPS मे अभियोग पंजीकृत किया गया है
गिरफ्तार अभियुक्त:
- कमल लाल उर्फ छोटू मलिंगा (आयु 31 वर्ष), निवासी कैनाल कॉलोनी, थाना बनबसा जनपद चम्पावत
- सुमंत सक्सेना उर्फ रक्शू (आयु 30 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 05, थाना बनबसा जनपद चम्पावत बरामदगी:
4.11 ग्राम अवैध स्मैक। पुलिस टीम:
1-उप0 निरीक्षक नरेश सिंह
2- हे0 कानि0 99 ना0पु0 पूरन आर्या
3-हे0का0 181 ना0पु0 विजय सिंह राना
4-कानि0 27 ना0पु0 कुन्दन सिंह
➡️ जनपद चंपावत पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
मीडिया सेल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावत
दिनाँक – 25.05.2026

