चंपावत टनकपुर शारदा नदी से मिला एक शव

नदी में डूबे दो युवकों की तलाश जारी; एसपी रेखा यादव ने मौके पर पहुंचकर तेज कराया सर्च अभियान

जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र में शारदा नदी में डूबे दो युवकों की तलाश के बीच आज सुबह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। शारदा नदी के किनारे एक शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकीय परीक्षण, डीएनए सैंपलिंग और अन्य आवश्यक जांच प्रक्रियाएं की जा रही हैं। पुलिस और राहत-बचाव एजेंसियों का सर्च अभियान लगातार जारी है।

22 जून 2026 को टनकपुर क्षेत्र में शारदा नदी में दो युवकों के डूबने की सूचना मिलने के बाद से चम्पावत पुलिस, एसडीआरएफ, पीएसी गोताखोर दल तथा स्थानीय पुलिस टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में आज गुरुवार तड़के, 25 जून 2026 को शारदा नदी के किनारे एक शव बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्रीमती रेखा यादव ने बताया कि शव की शिनाख्त सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकीय परीक्षण, डीएनए सैंपलिंग तथा अन्य विधिक प्रक्रियाएं अमल में लाई जा रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद शव डूबे हुए युवकों में से किसी एक का है अथवा नहीं।

पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चौकी बूम पुलिस, ठुलीगाड़ पुलिस, एसडीआरएफ तथा पीएसी की गोताखोर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नदी के संभावित क्षेत्रों में गहन सर्चिंग कर लापता युवकों की शीघ्र बरामदगी के लिए अभियान को और अधिक प्रभावी एवं समन्वित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। फिलहाल शारदा नदी के विभिन्न हिस्सों में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

बाइट (एसपी चम्पावत) “आज सुबह शारदा नदी के किनारे एक शव बरामद हुआ है। शव की पहचान सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकीय परीक्षण, डीएनए सैंपलिंग एवं अन्य आवश्यक जांच प्रक्रियाएं की जा रही हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही शव की शिनाख्त के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।” चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नदी, नालों एवं जलाशयों के समीप विशेष सावधानी बरतें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *