चम्पावत
*जनपद चम्पावत एवं सीमांत क्षेत्र के लिए 06 जुलाई 2026 का दिन ऐतिहासिक होगा। माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी तथा माननीय मुख्यमंत्री महाराष्ट्र श्री देवेंद्र फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टनकपुर–नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ तथा टनकपुर–पीलीभीत सवारी गाड़ी के शाहजहांपुर तक मार्ग विस्तार का लोकार्पण करेंगे।टनकपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में माननीय केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह तथा माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा टनकपुर–नांदेड एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।इस अवसर पर महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर, मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा, वरिष्ठ रेल अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे। साथ ही टनकपुर–पीलीभीत सवारी गाड़ी के शाहजहांपुर तक मार्ग विस्तार का शुभारंभ पीलीभीत जंक्शन पर आयोजित समारोह में किया जाएगा।उत्तराखण्ड के कुमाऊँ क्षेत्र, विशेषकर चम्पावत एवं टनकपुर क्षेत्र के लोगों तथा सिख श्रद्धालुओं की लंबे समय से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड तक सीधी रेल सेवा की मांग थी। रेल मंत्रालय द्वारा इस मांग को स्वीकार करते हुए टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड–टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही टनकपुर–पीलीभीत सवारी गाड़ी का मार्ग शाहजहांपुर तक विस्तारित किया जायेगा।इन दोनों निर्णयों से चम्पावत जनपद सहित सम्पूर्ण कुमाऊँ क्षेत्र के यात्रियों, विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के कृषि एवं स्थानीय उत्पादों को नए बाजार उपलब्ध होने से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा पर्यटन और व्यापार को भी नई गति प्राप्त होगी।
Kamal Bhandari editor in chief ।

