ब्रेकिंग न्यूज़ | जनपद चम्पावतभारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट! आईजी कुमाऊँ का बनबसा बॉर्डर निरीक्षण, अपराधियों पर सख्ती के निर्देश

चम्पावत

कुमाऊँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने शनिवार को जनपद चम्पावत के दौरे के दौरान बनबसा स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव भी मौजूद रहीं।निरीक्षण के बाद आईजी कुमाऊँ ने जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई, जनशिकायतों का त्वरित समाधान, बीट पुलिसिंग एवं सामुदायिक पुलिसिंग को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।आईजी कुमाऊँ ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि संवेदनशील, पारदर्शी एवं उत्तरदायी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत करना भी है।चम्पावत पुलिस ने दोहराया कि प्रभावी अपराध नियंत्रण, सीमा सुरक्षा और जनसेवा के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *