मा. मुख्यमंत्री के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को मिला बल, हरेला महोत्सव पर मानेश्वर मंदिर में आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी ने किया वृहद वृक्षारोपण*

चम्पावत

*मा. मुख्यमंत्री के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को मिला बल, हरेला महोत्सव पर मानेश्वर मंदिर में आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी ने किया वृहद वृक्षारोपण*

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखण्ड के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हरेला महोत्सव के पावन अवसर पर मानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं वाहिनी द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पाण्डेय तथा आईटीबीपी 36वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री संजय कुमार ने बांज, पांगर, पदम, उतीश सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री के पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेश तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से प्रेरणा लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। साथ ही गुणवत्तायुक्त वानिकी, ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने तथा जनसहभागिता के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ उत्तराखण्ड के निर्माण का आह्वान किया गया।मानेश्वर महादेव मंदिर के मठाधीश स्वामी धर्मराजानंद पुरी जी महाराज ने वृहद पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुए मा. मुख्यमंत्री के आदर्श चम्पावत विजन की प्रशंसा की। उन्होंने आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी द्वारा लगभग 200 पौधों का रोपण किए जाने को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल बताया।कार्यक्रम के उपरांत स्वामी धर्मराजानंद पुरी जी महाराज ने जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार को मंदिर परिसर का भ्रमण कराया तथा इसकी ऐतिहासिक एवं धार्मिक विशेषताओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी, आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी के अधिकारी एवं जवान सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *