पर्यावरण मित्र स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़, लोहाघाट पालिका ने वितरित किए रेनकोट*

चम्पावत

नगर पालिका परिषद लोहाघाट द्वारा बुधवार को नगर के पर्यावरण मित्रों को बरसात के मौसम में सुरक्षित एवं सुगम कार्य संचालन के उद्देश्य से रेनकोट वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष श्री गोविंद वर्मा ने पर्यावरण मित्रों को सुरक्षा सामग्री प्रदान करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे स्वच्छता कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि पर्यावरण मित्र नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। ये कर्मचारी दिन-रात और हर विषम मौसम में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लोहाघाट को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान लगातार भीगकर कार्य करना कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण रहता है, जिसे ध्यान में रखते हुए पालिका प्रशासन द्वारा उन्हें रेनकोट उपलब्ध कराए गए हैं ताकि वे पूरी सुरक्षा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी ने नगर पालिका लोहाघाट श्री सौरभ नेगी ने प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नगर पालिका अपने कर्मचारियों के कल्याण और कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। एक स्वच्छ नगर का सपना इन्हीं कर्मठ कर्मियों की मेहनत से साकार होता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी कर्मचारियों के हित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाएं निरंतर उपलब्ध कराई जाती रहेंगी, जिससे उनका मनोबल बना रहे और नगरवासियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिलता रहे।रेनकोट प्राप्त होने पर सभी पर्यावरण मित्रों ने नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ लोहाघाट की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।इस दौरान नगर पालिका के कार्मिक, पर्यावरण मित्र सहित अन्य उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *