चम्पावत,
मुख्यमंत्री की घोषणा भूमिया बाबा मंदिर, फोर्ती का होगा कायाकल्प*
*20 लाख रुपये से होगा सौंदर्यीकरण, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान*जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट अंतर्गत स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र भूमिया बाबा मंदिर, फोर्ती के सौंदर्यीकरण के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 20.00 लाख रुपये की घोषणा से मंदिर परिसर का समुचित विकास होने के साथ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में पर्यटन विभाग को आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई करते हुए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि निर्धारित प्रक्रिया के तहत सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके।प्रस्तावित कार्यों के अंतर्गत मंदिर परिसर को अधिक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसके साथ ही मंदिर परिसर का सौंदर्य बढ़ने से क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को भी नई मजबूती मिलेगी।मुख्यमंत्री की इस घोषणा से स्थानीय स्तर पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने से स्थानीय व्यापार, स्वरोजगार तथा पर्यटन आधारित आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि शासन स्तर से आवश्यक वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्राप्त होते ही निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुसार सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा त्यौन्दर बाबा मंदिर धार्मिक पर्यटन के प्रमुख स्थलों में और अधिक आकर्षक रूप में विकसित होगा।
kamal bhandari editor in chief ।

