*भिंगराड़ा वन क्षेत्र में वन दरोगा अभिषेक शर्मा को भावभीनी विदाई।
*शुक्रवार को भिंगराड़ा वन क्षेत्र में वन दरोगा अभिषेक शर्मा के भिंगराड़ा रेंज से टिहरी गढ़वाल स्थानांतरण होने के उपलक्ष्य में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वन क्षेत्राधिकारी महोदय की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें भिंगराड़ा वन परिवार के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।समारोह के दौरान वातावरण काफी भावुक रहा। अपने संबोधन में वन दरोगा अभिषेक शर्मा ने कहा कि भिंगराड़ा वन क्षेत्र में बिताया गया कार्यकाल उनके जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि यहाँ उन्हें वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय जनता का भी भरपूर सहयोग मिला, क्षेत्र का स्नेह और विश्वास प्राप्त हुआ, जो सदैव उनके लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।उन्होंने कहा कि भिंगराड़ा में कार्य करते हुए प्राप्त अनुभव, व्यावहारिक ज्ञान और सीख उनके आगामी कार्यकाल में न केवल विभागीय दायित्वों के निर्वहन में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों में भी उनका मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने भिंगराड़ा वन परिवार एवं क्षेत्रवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह के अंत में भिंगराड़ा वन परिवार की ओर से अभिषेक शर्मा को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके नवीन दायित्व के सफल निर्वहन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित की गईं।
Kamal bhandari editor in chief ।

