जिलाधिकारी के निर्देशों पर उपजिलाधिकारी ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण*

*जिलाधिकारी के निर्देशों पर उपजिलाधिकारी ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण*

*मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के दिए सख्त निर्देश**चंपावत* : जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी *श्री मनीष कुमार* के निर्देशों के क्रम में आज उपजिलाधिकारी चंपावत *श्री विपिन पंत* ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने अस्पताल के *दंत कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, पैथोलॉजी विभाग, जनरल एवं महिला वार्ड, शौचालय, पर्ची काउंटर, दवा वितरण कक्ष, ब्लड बैंक* तथा मरीजों एवं उनके तीमारदारों हेतु निर्मित *रेस्ट कक्ष* सहित समस्त वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं वाहनों के सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्ची काउंटर पर *महिलाओं, पुरुषों एवं दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग कतार* बनाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु *व्हीलचेयर एवं सहायक उपकरणों* को सुगम स्थान पर उपलब्ध रखने को कहा।उपजिलाधिकारी ने मरीजों के रेस्ट रूम में अव्यवस्थित पड़ी कुर्सियों को तत्काल ठीक करवाने अथवा नई कुर्सियां उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर उपचार एवं सम्मानजनक व्यवहार मिले, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान *मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी, ए.आर.के. श्री पवन जुकरिया* सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *