श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक*

पवित्र सावन मास के दौरान लधौनधुरा शिव में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक पूर्ण श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कई स्थानों से शिव भक्तों और शिव पुजारियों हरिद्वार से गंगा जल लाकर शिव शक्ति का जलाभिषेक कर उसके बाद शिव मंदिर लधौनधुरा में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया गया। अनुष्ठान के बाद स्थानीय जनता द्वारा विशाल भंडारे चलाया गया । भजन-संध्या से पूरे वातावरण को पूरी तरह से शिवमय बना दिया। भण्डारे के उपरांत धार्मिक एवं पर्यटन विकास हेतु एक सभी जनप्रतिनिधियों की बैठक भी कि गई जिसमें धार्मिक एवं पर्यटन विकास हेतु लधौनधुरा एवं सकल धाम महर पिनाना के आस पास नाप भूमि तथा जंगलों जड़ी बूटी का अपार भंडार है।जहां पर सर्प दंश, हार्ट अटैक, कैंसर आदि। गम्भीर बिमारियों का उपचार इन जड़ी बूटियों से हो सकता है। इसलिए मुख्यमंत्री एवं दर्जा राज्यमंत्री मुकेश महराना से निवेदन किया गया कि इन क्षेत्रों की जड़ी बूटियों एवं औषधीय वृक्षों का परिक्षण आयुर्वेदिक विषेशज्ञों द्वारा करवाया जाने कि कृपया कि जाय। इस प्रकरण को लेकर चंद्र शेखर जोशी सेवानिवृत शिक्षक एवं समाजिक कार्यकर्ता द्वारा अक्टूबर 2024 में मुख्य मंत्री से प्रार्थना की गई थी अतः पुनः प्रार्थना की जा रही है कि वेरोजगारी कम होगी और रोजगार के अवसर मिलेंगे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *