टनकपुर-बनबसा में अस्थायी कूड़ा निस्तारण केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

चम्पावत,

*लिगेसी वेस्ट के निस्तारण में देरी पर जिलाधिकारी सख्त, शीघ्र कूड़ा निस्तारण करने के दिए निर्देश*मा. सर्वोच्च न्यायालय के लिगेसी वेस्ट के निस्तारण संबंधी आदेशों एवं मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने टनकपुर एवं बनबसा स्थित अस्थायी कूड़ा निस्तारण केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर कूड़ा निस्तारण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।टनकपुर में एनएचपीसी रोड के पास स्थित अस्थायी कूड़ा निस्तारण केंद्र पर कार्य में हो रही देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित ठेकेदार से दूरभाष पर वार्ता कर एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। ठेकेदार ने निर्धारित अवधि में कार्य शुरू करने की बात कही।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कूड़ा निस्तारण कार्य की नियमित निगरानी एवं स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित करते हुए कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि लिगेसी वेस्ट के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने लिगेसी वेस्ट के निस्तारण कार्य को एनजीटी एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से संपादित किए जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कूड़े का पृथक्करण, प्रसंस्करण एवं निस्तारण निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित किया जाए तथा निस्तारण के दौरान आसपास के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का प्रदूषण न हो। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा रेखा देवी, एसडीएम टनकपुर प्रमोद कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टनकपुर ऋषभ उनियाल तथा अधिशासी अधिकारी बनबसा दीपक बुधलाकोटी उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *