चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा— टुकटुक बैटरी चोरों पर चम्पावत पुलिस का शिकंजा*’

🚨 *जनपद चम्पावत*

*चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा— टुकटुक बैटरी चोरों पर चम्पावत पुलिस का शिकंजा*’

ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही चम्पावत पुलिस को एक और मिली उल्लेखनीय सफलता । दिनांक 11.07.2026 को श्री इन्द्र प्रकाश कश्यप ने कोतवाली टनकपुर में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके टुकटुक से बैटरी चोरी कर ली गई है। सूचना मिलते ही थाना टनकपुर में मु0अ0सं0-40/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । *श्रीमती रेखा यादव पुलिस अधीक्षक महोदया चंपावत* के निर्देशन तथा *श्रीमती निहारिका सेमवाल,क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण व श्री चेतन रावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर* के नेतृत्व में *कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम* द्वारा घटनास्थल के आसपास गहन सुरागरसी, पतारसी तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 12.07.2026 को *रेलवे स्टेशन के निकट लॉन्ड्री विभाग की नई बिल्डिंग* के पास से दो अभियुक्तों को चोरी की बैटरी सहित गिरफ्तार कर लिया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त* 🔹 विमलेश पुत्र मैकूलाल, निवासी उमरिया, थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत (उ.प्र.)🔹 डोरीलाल पुत्र बाबूराम, निवासी उमरिया, थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत (उ.प्र.) *बरामदगी* ✅ एक अदद ADDO THE KING मार्का बैटरी। *बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है तथा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।* *पुलिस टीम* 👮 उ0नि0 जितेन्द्र बिष्ट👮 हे0का0 कमल कुमार👮 का0 हितेन्द्र वर्मा *चम्पावत पुलिस का संकल्प* — अपराध पर प्रहार, जनता का विश्वास बरकरारमीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावत

दिनाँक – 12.07.2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *