हुड़ी नदी के बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

*बमनपुरी में 273 मीटर सुरक्षा दीवार का कार्य पूर्ण, वायरक्रेट निर्माण में तेजी लाने के निर्देश*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बमनपुरी में हुड़ी नदी पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के साथ तेजी से पूरा करने तथा प्रत्येक कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से किए जाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि बमनपुरी में हुड़ी नदी के किनारे 273 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में वायरक्रेट निर्माण का कार्य प्रगति पर है, हालांकि नदी में पानी आने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। जिलाधिकारी ने नदी की स्थिति को देखते हुए उपलब्ध समय में कार्य को अधिक गति देने तथा सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रघुवर दत्त भट्ट, सहायक अभियंता मनोज तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *