चंपावत ,
उत्तराखंड बहुउद्देश्यीय वित्त एवं विकास निगम, चम्पावत के माध्यम से संचालित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण योजना के तहत प्रस्ताव आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री आर एस सामंत ने बताया कि कौशल विकास मिशन (एसएसडीएम), राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के संबद्ध प्रशिक्षण प्रदाताओं, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम (एनएसएफडीसी) द्वारा चिन्हित प्रासंगिक अनुभव वाले संस्थानों तथा अन्य पात्र निकायों के माध्यम से अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।योजना का लाभ लेने एवं प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु इच्छुक संस्थानों के पास वैध पंजीकरण संख्या, जिला स्तर पर इम्पेनलमेंट, विगत तीन वर्षों की ऑडिट बैलेंस शीट तथा ब्लैकलिस्टेड न होने संबंधी शपथ पत्र होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त 12-ए, 80-जी, नीति आयोग (दर्पण portal), उत्तराखंड कौशल विकास मिशन या एनएसडीसी में पंजीकृत स्वयंसेवी संस्थाओं को चयन प्रक्रिया में विशेष वरीयता प्रदान की जाएगी।जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र स्वयंसेवी संस्थाएं अपने प्रस्ताव सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की प्रमाणित छाया प्रतियों के साथ आगामी 22 अगस्त 2026 तक जिला समाज कल्याण अधिकारी/पदेन जिला प्रबंधक, उत्तराखंड बहुउद्देश्यीय वित्त एवं विकास निगम, चम्पावत के कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें। पात्र संस्थाओं का चयन जिला स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा।
kamal bhandari editor in chief ।

