चम्पावत,
*स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के तहत भंडारबोहरा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 28 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य लाभ*
मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चम्पावत विकासखंड के ग्राम भंडारबोहरा में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, उपचार एवं निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भंडारबोहरा में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकीय टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं।शिविर में कुल 28 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को मौसम परिवर्तन के दौरान विशेष सावधानी बरतने, स्वच्छता का ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए जागरूक किया गया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को उनके निकट ही स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध हो सके। इन प्रयासों से दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।शिविर में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भावना जीना, एएनएम विमला जोशी एवं आशा कार्यकर्ता लक्ष्मी कुंवर उपस्थित रहीं। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं परामर्श प्रदान किया गया।
kamal bhandari editor in chief ।

