माँ बाराही धाम में 11 दिवसीय विश्व प्रसिद्ध बगवाल मेले का शुभारंभ

आज माँ बाराही धाम में आयोजित 11 दिवसीय विश्व प्रसिद्ध बगवाल मेले के उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड सरकार के आदरणीय कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा जी ने मेले का विधिवत शुभारंभ किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत चंपावत के अध्यक्ष आदरणीय श्री आनंद सिंह अधिकारी जी की अध्यक्षता में मंदिर समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर ब्लॉक मुख्यालय की नवनिर्वाचित नगर पंचायत पाटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री नारायण लाल जी के नेतृत्व में सभी सम्मानित सभासदों की उपस्थिति में नगर पंचायत पाटी की विभिन्न समस्याओं एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को माननीय कैबिनेट मंत्री जी के समक्ष रखा गया। माननीय मंत्री जी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण लाल जी ने कहा कि हमारा ग्रामीण क्षेत्र अब नगर पंचायत के रूप में विकसित हुआ है, जिससे स्थानीय जनता की अपेक्षाएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं एवं आवश्यक विकास कार्यों से संबंधित विषयों से माननीय मंत्री जी को विस्तारपूर्वक अवगत कराया।वहीं जौलाड़ी वार्ड के सभासद श्री बलराज सिंह पाटनी ने क्षेत्र की प्रमुख मांगों को माननीय मंत्री जी के समक्ष रखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण, महाविद्यालय में तकनीकी शिक्षा एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित विषय ,नगर पंचायत स्थित कन्या विद्यालय में कक्षा 6 से 10 तक की कक्षाएं संचालित कर विद्यालय के उच्चीकरण, तथा नगर के केंद्र बिंदु नगर स्टेशन पर एक सुंदर चौक के निर्माण एवं क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की मांग प्रमुखता से रखी।माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा जी ने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर अपर कृष्ण नाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी पाटी नीतू डांगर, सम्मानित सभासद श्री नवल भाई जी, सभासद प्रतिनिधि श्री दीपक जी, सभासद प्रतिनिधि श्री रोशन जी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्री ललित पाटनी जी, तनुज बिष्ट जी, दीपक फर्त्याल जी एवं राहुल गहतोड़ी जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।जय माँ बाराही! 🙏🚩माँ बाराही का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *