चंपावत में सबसे दूर सबसे पहले अभियान के तहत विशेष शिविर 21 मई को

चंपावत। जिले में जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं आदिम जाति और जनजाति कल्याण विभाग के योजना के तहत जनभागीदारी सबसे दूर सबसे पहले अभियान का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत जनपद चंपावत के राजी जनजाति बाहुल्य ग्राम खिरद्वारी में 21 मई को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। डीएम के निर्देशों के अनुसार शिविर में विभिन्न विभागों की ओररेस आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि शिविर में समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य, बैंकिंग, आधार, पेंशन, आयुष्मान एवं स्वरोजगार सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *