नशे की खेती पर पुलिस का प्रहार : बाराकोट क्षेत्र में 20 नाली अवैध भांग की फसल नष्ट*

जनपद चम्पावत*

नशे की खेती पर पुलिस का प्रहार : बाराकोट क्षेत्र में 20 नाली अवैध भांग की फसल नष्ट*

*नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही , 20 नाली क्षेत्रफल में उगी भांग की खेती का समूल विनिष्टीकरण**पुलिस अधीक्षक चम्पावत महोदया श्रीमती रेखा यादव* के निर्देशानुसार एवं *नशा मुक्त देवभूमि – नशा मुक्त भारत* अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में आज दिनांक 30.08.2026 को *थाना लोहाघाट के चौकी बाराकोट पुलिस टीम* द्वारा चौकी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तड़ीगांव के निकट *लगभग 20 नाली क्षेत्रफल* में अवैध रूप से उगी भांग की खेती को चिन्हित कर काटकर नष्ट किया गया।कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जागरूक करते हुए अपने घरों, खेतों के आसपास, ग्राम समाज की बंजर भूमि तथा जंगलों के किनारे उगी *भांग की फसल को स्वयं नष्ट करने तथा ऐसी खेती की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया। साथ ही मानस हेल्पलाइन नम्बर-1933* की जानकारी देते हुए नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।पुलिस द्वारा ग्रामीणों से “नशा मुक्त देवभूमि, नशा मुक्त भारत” अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई। *नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता और सतत कार्रवाई ही सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला है।*मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक 30/08/2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *