सेवा संकल्प अभियान के तहत खेतीखान एवं बाराकोट क्षेत्र के कृषकों को मिलेगी औद्यानिक सामग्री की सौगात: प्याज, पालक एवं धनिया के बीज सहित एंटी हेलनेट व मल्चिंग सामग्री भेजी गई, एक हजार से अधिक कृषक होंगे लाभान्वित*

चम्पावत,

*सेवा संकल्प अभियान के तहत खेतीखान एवं बाराकोट क्षेत्र के कृषकों को मिलेगी औद्यानिक सामग्री की सौगात: प्याज, पालक एवं धनिया के बीज सहित एंटी हेलनेट व मल्चिंग सामग्री भेजी गई, एक हजार से अधिक कृषक होंगे लाभान्वित*

*सेवा का संकल्प—कृषक समृद्धि की ओर एक और कदम।*माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “सेवा संकल्प” कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद चम्पावत में कृषकों को कृषि एवं औद्यानिकी गतिविधियों से जोड़ने तथा उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यान विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत गुरुवार को उद्यान विभाग, चम्पावत द्वारा खेतीखान एवं बाराकोट क्षेत्र के कृषकों के लिए विभिन्न औद्यानिक बीज एवं आवश्यक सामग्री भेजी गई।उद्यान विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री में प्याज, पालक एवं धनिया के बीज के साथ एंटी हेलनेट, मल्चिंग सामग्री तथा कृषि एवं औद्यानिकी गतिविधियों में उपयोगी अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है। इन सामग्रियों के माध्यम से कृषकों को बेहतर उत्पादन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ ही सब्जी एवं औद्यानिक फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाएगा।इस पहल से आगामी दिनों में खेतीखान एवं बाराकोट क्षेत्र के एक हजार से अधिक कृषकों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे कृषकों को स्थानीय स्तर पर सब्जी उत्पादन बढ़ाने, आधुनिक औद्यानिकी तकनीकों को अपनाने तथा कृषि गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं लाभकारी बनाने में सहायता मिलेगी। जिला उद्यान अधिकारी श्री योगेश भट्ट ने कहा कि विभाग का उद्देश्य कृषकों को आवश्यक तकनीकी एवं सामग्री सहयोग उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।“सेवा संकल्प” अभियान के माध्यम से जनपद में कृषि एवं औद्यानिकी क्षेत्र को सशक्त बनाने, कृषकों की आय के अवसर बढ़ाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।इसके अतिरिक्त माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत गुरुवार को ग्राम सभा देवीपुरा (वाइब्रेंट विलेज) में उद्यान विभाग द्वारा कृषक जागरूकता एवं निःशुल्क बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में 48 कृषकों को निःशुल्क सब्जी बीज वितरित किए गए। साथ ही कृषकों एवं ग्रामवासियों को पॉलीहाउस, ड्रिप सिंचाई तथा उद्यान विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।इस अवसर पर कृषकों को आधुनिक औद्यानिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन एवं आय बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *