लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात, 2.12 करोड़ रूपए से होगा बर्दाखान-बिसराड़ी-आली मोटर मार्ग का सुधारीकरण*

चम्पावत,

*लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात, 2.12 करोड़ रूपए से होगा बर्दाखान-बिसराड़ी-आली मोटर मार्ग का सुधारीकरण*

*मा.मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मजबूत हो रहा सड़क नेटवर्क, 3.050 किमी मार्ग के पुनर्निर्माण से क्षेत्रवासियों को मिलेगा सुगम आवागमन**जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन में गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पर रहेगा विशेष जोर*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने और ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर आवागमन सुविधा से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद चम्पावत के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र को महत्वपूर्ण सौगात मिली है।राज्य योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत बर्दाखान-बिसराड़ी-आली मोटर मार्ग के किमी 4.00 से किमी 6.050 तक कुल 3.050 किमी लंबाई में पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य के लिए शासन द्वारा 211.72 लाख रूपये (लगभग 2.12 करोड़ रूपये) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।स्वीकृति मिलने से संबंधित क्षेत्र में सड़क की स्थिति में सुधार होगा तथा स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों एवं आमजन को बेहतर, सुगम और सुरक्षित आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर विकास गतिविधियों को भी गति मिलेगी।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत कार्य को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कार्य के दौरान गुणवत्ता की निरंतर निगरानी रखने तथा निर्धारित तकनीकी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।लोक निर्माण विभाग द्वारा शासन से प्राप्त स्वीकृति के अनुरूप आवश्यक तकनीकी एवं अन्य औपचारिकताएं पूर्ण कर कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। निर्माण कार्य में स्वीकृत आगणन एवं निर्धारित प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। मा.मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद चम्पावत में सड़क एवं अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है।बर्दाखान-बिसराड़ी-आली मोटर मार्ग का यह सुधारीकरण कार्य क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *