चम्पावत ,
*जनपद स्थापना दिवस पर विकास की भावी रूपरेखा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में होगी गोष्ठी*
*जन आकांक्षाओं के अनुरूप चम्पावत के सुनियोजित विकास की बनेगी कार्ययोजना: जिलाधिकारी*चम्पावत जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर 15 सितम्बर को जनपद के विकास की भावी दिशा एवं जन आकांक्षाओं को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को प्रातः 11 :00बजे एक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी में जनपद के संभ्रांत नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आमंत्रित कर चम्पावत के सुनियोजित एवं समग्र विकास पर विचार-विमर्श किया जाएगा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चम्पावत जनपद की स्थापना 15 सितम्बर 1997 को जिस भावना और उद्देश्य के साथ की गई थी, उसे ध्यान में रखते हुए जनपद को विकास के पथ पर और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक चिंतन आवश्यक है।उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में इस बात पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी कि आने वाले वर्षों में चम्पावत के विकास की दिशा क्या हो और जनसामान्य की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप प्रशासन किस प्रकार और प्रभावी ढंग से कार्य कर सके। इसके साथ ही जनपद की स्थानीय आवश्यकताओं, संभावनाओं एवं भविष्य की प्राथमिकताओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि गोष्ठी में प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों एवं विचारों को समाहित करते हुए एक दस्तावेज तैयार करने का प्रयास किया जाएगा, जो जनपद के भावी एवं सुनियोजित विकास की कार्ययोजना तैयार करने में उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और स्थानीय आवश्यकताओं को केंद्र में रखकर चम्पावत को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रशासन निरंतर कार्य करेगा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद स्थापना दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जनपद की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Kamal bhandari editor in chief ।

