*एसपी महोदया ने पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का किया वार्षिक निरीक्षण*

*जनपद चम्पावत*🚔

*एसपी महोदया ने पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का किया वार्षिक निरीक्षण*

*व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*आज दिनांक 23.09.2026 को *श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* द्वारा *पुलिस कार्यालय चम्पावत स्थित पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा* का विस्तृत *वार्षिक निरीक्षण* किया गया।निरीक्षण के दौरान *पुलिस अधीक्षक महोदया* द्वारा दोनों शाखाओं के *अभिलेखों, उपकरणों, संचार व्यवस्थाओं एवं दैनिक कार्यप्रणाली* का बारीकी से जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों से शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई।📡 *पुलिस दूरसंचार शाखा* के निरीक्षण के दौरान जनपद में पुलिस संचार व्यवस्था को सुचारू एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु *वायरलेस सेट, संचार उपकरणों, तकनीकी संसाधनों, संचार लॉग एवं अन्य अभिलेखों* का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया ने संचार व्यवस्था को सदैव दुरुस्त, त्वरित एवं निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए।📞 *112 शाखा* के निरीक्षण के दौरान जनपद में प्राप्त होने वाली *आपातकालीन कॉल, कॉल रिस्पांस, सूचना के त्वरित आदान-प्रदान तथा संबंधित पुलिस टीमों को सूचना प्रेषित किए जाने की प्रक्रिया* की समीक्षा की गई। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को शीघ्र पुलिस सहायता उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक महोदया ने अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि *आपातकालीन सूचनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया, प्रभावी समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही* सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी अभिलेखों एवं उपकरणों को अद्यतन रखते हुए पुलिस संचार एवं आपातकालीन सहायता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।*चम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।*मीडिया सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक – 23.09.2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *