कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का विधिवत शुभारंभ, संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र*

चम्पावत ,

*कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का विधिवत शुभारंभ, संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र*

*लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दे रहा महोत्सव*जनपद चम्पावत के रौंशाल में बुधवार को “कुमाऊं एकता महोत्सव” का उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुंवर (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद अध्यक्ष) ने महोत्सव का उद्घाटन करते हुए क्षेत्रवासियों को आयोजन की शुभकामनाएं दीं। महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में कुमाऊं की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।कुमाऊं एकता महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। आयोजन के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलने के साथ ही क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं एकता का संदेश भी प्रसारित हो रहा है। महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।इस अवसर पर कुमाऊं एकता महोत्सव के अध्यक्ष सतीश भट्ट, सचिव मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष बसंत वल्लभ भट्ट, जिला पंचायत सदस्य मटियानी पुष्कर राम, महेंद्र बोहरा, चंद्रकांत तिवारी, कमल कुंवर, कैलाश राम, कैलाश सिंह, नैन राम, दीपक जोशी एवं ललित मोहन कुंवर सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *