चंपावत,
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सनातन संस्कृति एवं परंपरा के संवाहक गुरुजनों, पुजारियों एवं संत-महात्माओं के सम्मान हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्यमंत्री की ओर से श्रद्धा एवं कृतज्ञता के प्रतीक स्वरूप सम्मान सामग्री के रूप में शॉल एवं स्थानीय उत्पाद भेंट किए गए। आज नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पुजारियों एवं गुरुजनों को यह सम्मान सामग्री प्रदान की गई।इस दौरान उपस्थित पुजारियों, संत-महात्माओं एवं गुरुजनों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सनातन परंपरा के प्रति सम्मान और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक है।कार्यक्रम के अंत में पुजारियों एवं साधु-संतों ने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
kamal bhandari editor in chief ।

