मां भगवती महोत्सव खटोली की तैयारियों को लेकर बैठक, देवेंद्र सिंह बुराठी बने नई समिति के अध्यक्ष खटोली।
मां भगवती महोत्सव खटोली के भव्य आयोजन को लेकर रविवार 20 सितंबर 2026 को मां भगवती मंदिर परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी महोत्सव की तैयारियों, व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगारंग प्रस्तुतियों, मंदिर सजावट, कलश यात्रा एवं डोले सहित अन्य व्यवस्थाओं पर सहमति बनी।बैठक के दौरान महोत्सव के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें देवेंद्र सिंह बुराठी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही समिति में उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, सहसचिव, व्यवस्थापक एवं अन्य पदों पर भी सदस्यों की जिम्मेदारियां तय की गईं।19 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रामां भगवती महोत्सव का शुभारंभ आगामी 19 अक्टूबर 2026 को भव्य कलश यात्रा एवं मां भगवती के डोले के साथ होगा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 19 अक्टूबर की रात्रि में स्टार कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है।महोत्सव का 20 अक्टूबर की सुबह पाठ-पूजा एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ समापन किया जाएगा।बैठक में क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि तल्ली खटोली, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तल्ली खटोली, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मल्ली खटोली सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने महोत्सव को आपसी सहयोग और सहभागिता के साथ भव्य एवं सफल बनाने पर जोर दिया।नई कार्यकारिणी ने क्षेत्रवासियों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
kamal bhandari editor in chief ।

