पिथौरागढ़,
उप निदेशक पर्यटन अतुल भंडारी ने बताया कि पंडित दीनदयाल मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत पर्यटन विभाग उत्तराखण्ड एवं जिला प्रशासन द्वारा वरिष्ठ नागरिको हेतु आयोजित श्री बद्रीनाथ धाम दर्शन निःशुल्क तीर्थ यात्रा के लिए आज पिथौरागढ़ से 28 श्रद्धालुओं के दल को यात्रा हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कर रवाना किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज के प्रयासों से आज पिथौरागढ़ के वयोवृद्ध यात्रियों के दूसरे दल को ‘देवभूमि’ के प्रसिद्ध तीर्थस्थलों की निःशुल्क यात्रा कराई जा रही है। इस अवसर पर महापौर श्रीमती कल्पना देवलाल द्वारा हरि झंडी दिखाई गई इस अवसर पर पर्यटन उप निदेशक श्री अतुल भण्डारी, श्रीमती किरन ऐरी जी,यात्रा प्रबंधक समेत सभी वयोवृद्ध श्रद्धालु उपस्थित रहे।
kamal bhandari editor in chief ।

