सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में स्वास्थ्य, बाल विकास, सहकारिता एवं संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित*

बागेश्वर,

📌सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में स्वास्थ्य, बाल विकास, सहकारिता एवं संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित*

सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद बागेश्वर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याण, जनजागरूकता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं, बाल विकास योजनाओं, किसानों के लिए संचालित योजनाओं तथा स्थानीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं की जानकारी दी गई।गरुड़ विकासखंड के पीएचसी दयोनाई में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया गया। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।बाल विकास परियोजना बागेश्वर के आंगनबाड़ी केंद्र मजियाखेत में “आंगन का मिलन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बागेश्वर पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास डॉ. मंजुलता यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास से संबंधित जानकारी दी गई।वहीं, सहकारिता विभाग द्वारा घिंघारतोला की सहकारी समितियों में किसानों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजनाओं का लाभ लेने की आवश्यक प्रक्रिया से अवगत कराया गया।सूचना विभाग के दलों द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य एवं पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोक संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण तथा नई पीढ़ी तक इन्हें पहुंचाने का संदेश दिया गया। साथ ही, शिक्षा संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए निबंध, भाषण आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।इसके साथ ही शहरी विकास विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता गतिविधियां निरंतर जारी हैं। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता, स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता तथा लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।जिला सूचना अधिकारी,बागेश्वर ।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *