सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य कैंप और रक्तदान शिविर आयोजित, 50 लोगों की तंबाकू छोड़ने को लेकर काउंसलिंग ।

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य कैंप और रक्तदान शिविर आयोजित, 50 लोगों की तंबाकू छोड़ने को लेकर काउंसलिंग ।

लोहाघाट। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कालाकोट में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज लोहाघाट में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया। आयोजकों ने रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।50 लोगों को तंबाकू छोड़ने की काउंसलिंगशिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से तंबाकू नियंत्रण को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया गया। एनटीसीपी काउंसलर हरीश पाण्डेय ने करीब 50 लोगों की काउंसलिंग की। उन्होंने तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान की जानकारी देते हुए लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया।सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान और तंबाकू नियंत्रण जैसे अभियानों को समुदाय तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के शिविरों का उद्देश्य लोगों को उनके क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सामाजिक सरोकारों को भी बढ़ावा दिया गया।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *