टीबी मुक्त उत्तराखंड’ के संकल्प को साकार करने में जुटा चम्पावत, निक्षय मरीजों को वितरित की जा रही पोषण किट*

चम्पावत,

*‘टीबी मुक्त उत्तराखंड’ के संकल्प को साकार करने में जुटा चम्पावत, निक्षय मरीजों को वितरित की जा रही पोषण किट*

*इलाज के साथ पोषण पर जोर, नियमित दवा सेवन एवं संतुलित आहार के प्रति मरीजों को किया जा रहा जागरूक*भारत सरकार के राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘टीबी मुक्त उत्तराखंड’ के संकल्प को धरातल पर साकार करने के लिए जनपद चम्पावत में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में निक्षय मित्र पहल एवं प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद टीबी रोगियों को निक्षय पोषण किट उपलब्ध कराई जा रही है।इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को नियमित उपचार के साथ आवश्यक पोषण सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो और वे शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। पोषण किट में प्रोटीन, विटामिन एवं अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से युक्त खाद्य सामग्री शामिल की गई है।किट वितरण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा मरीजों को नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करने तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने के महत्व की जानकारी दी जा रही है। मरीजों को टीबी के पूर्ण उपचार के लिए चिकित्सकीय सलाह का पालन करने और उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी रोगियों को आवश्यक सहयोग एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही जनपद को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। ‘टीबी मुक्त उत्तराखंड’ का संकल्प तभी साकार होगा, जब उपचार, पोषण और जनजागरूकता को एक साथ आगे बढ़ाया जाए।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *