शारदा नदी के किनारे श्रमिक के पांव में सांप ने डंसा, हालत गंभीर

टनकपुर। शारदा नदी किनारे एक श्रमिक की सांप के डंसने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उप जिला अस्पताल के डॉ. मोहम्मद उमर ने बताया कि बुधवार की सुबह मूल रूप से पीलीभीत और वर्तमान में क्षेत्र में श्रमिक राजीव (22) को शारदा नदी के किनारे सांप ने डंस लिया। उसके दाएं पांव के अंगूठे में सांप ने काटा। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद भर्ती किया गया है, उसके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *