*जनपद चम्पावत*
**श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत* के निर्देशन में दिनांक 07.07.2026 को *श्रीमती निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी टनकपुर* के पर्यवेक्षण तथा श्री नन्द किशोर बचकोटी, प्रभारी AHTU के नेतृत्व में AHTU पुलिस टीम द्वारा शारदा बैराज चेकिंग पॉइंट पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान आमजन को मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बाल श्रम, महिला सुरक्षा एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने लोगों को इन अपराधों की पहचान करने, उनसे बचाव के उपाय अपनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि यदि कहीं बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी अथवा महिलाओं के विरुद्ध किसी प्रकार का अपराध होता दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।जनजागरूकता ही अपराधों की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है। चम्पावत पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।पुलिस टीमः• अ0उ0नि0 साबिया अंसारी • अ0उ0नि0 राम सिंह • हे0का0 राकेश प्रसाद • का0 पवन कुमार • म0का0 सीमा आर्यामीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
दिनांक – 08.07.2026
kamal bhandari editor in chief ।

