साइबर सुरक्षा को लेकर चम्पावत पुलिस का बड़ा अभियान, जीआईसी टनकपुर में विद्यार्थियों को किया जागरूक ।

*जनपद चम्पावत*

*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत* के निर्देशानुसार में दिनांक 07.07.2026 को *श्रीमती निहारीका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी टनकपुर* के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक टनकपुर श्री चेतन सिंह रावत के नेतृत्व में टनकपुर पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) टनकपुर में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।🎓 अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयर करने के खतरे, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।📢 विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 📞 1930 पर कॉल करें तथा साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराएं।🤝 पुलिस टीम ने सभी छात्र-छात्राओं से स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की। ✅ “साइबर सुरक्षा – आपकी सतर्कता, आपकी सुरक्षा।” 🔐मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत ।

दिनांक- 08.07.2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *