राजकीय इण्टर कॉलेज देवीधुरा में वार्षिकोत्सव भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न

देवीधुरा (चम्पावत)
राजकीय इण्टर कॉलेज देवीधुरा में आज वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना से किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद चम्पावत के प्रतिनिधि श्री दिनेश सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री सतीश चंद्र पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं गीतांजलि सेवा संस्थान के संस्थापक श्री संजय कुमार भट्ट, उप शिक्षा अधिकारी पाटी,श्री राजेश बिष्ट सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती भावना आर्या ने की, जबकि संरक्षक के रूप में श्री हयात सिंह बिष्ट (पूर्व कनिष्ठ प्रमुख) अध्यक्ष शिक्षक-अभिभावक संघ उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में राजकीय शिक्षक संघ जनपद चम्पावत के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी, जिला मंत्री प्रकाश उपाध्याय, ब्लॉक मंत्री बाराकोट नवीन सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष पाटी रज्जन कफलटिया, ब्लॉक मंत्री पान सिंह मेहता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन लता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मदन सिंह बोरा, मोहन सिंह बिष्ट,ईश्वर सिंह बिष्ट, प्रकाश मेहरा, विक्रम कथायत तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें कुमाऊनी लोक नृत्य, सामूहिक लोकगीत, नेपाली नृत्य, नाटक, एजुकेशनल थीम पर आधारित नृत्य, हास्य कव्वाली, छोलिया नृत्य, हरियाणवी नृत्य, सामाजिक जागरूकता पर आधारित लोकनृत्य, गढ़वाली गीतों पर पलायन विषयक नृत्य, कृष्ण स्तुति एवं लिलिपुट डांस विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक दिनेश चंद्र जोशी, नरेंद्र नाथ गोस्वामी, ठाकुर सिंह बिष्ट, मनोज कुमार ,कमला जोशी भट्ट, डॉ. विपिन चंद जोशी, कुंदन राम, संजय सोराडी, योगेश जोशी,रेखा विश्वकर्मा, शकुन्तला बोहरा,नीलम जोशी,हिमांशु जोशी ,शांति जोशी एवं मनोज कुमार पंकज मोहन भट्ट,कमला गहतोड़ी , दिनेश मेहता,भैरव नाथ महंत,लीला अटवाल सहित समस्त शिक्षकगण का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा ऑडिटोरियम/बहुउद्देश्यीय हॉल निर्माण की आवश्यकता भी प्रमुखता से रखी गई, जिस पर अतिथियों ने सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में अभिभावकों, क्षेत्रवासियों एवं छात्र-छात्राओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अंत में सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *