चंपावत। पुलिस अधीक्षक चंपावत श्रीमती रेखा यादव के निर्देशानुसार थाना रीठा साहिब पुलिस द्वारा स्थानीय युवाओं के लिए जागरूकता एवं फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 17 मई 2026 को क्षेत्राधिकारी चंपावत श्री देवेंद्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में थाना रीठा साहिब परिसर में किया गया।
इस दौरान थाना पुलिस ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों से बचाव, सड़क सुरक्षा नियमों तथा नए कानूनों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए बेहद घातक है तथा साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्कता और जागरूकता आवश्यक है। साथ ही युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश भी दिया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के उपरांत थाना पुलिस और स्थानीय युवाओं के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच खेला गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
थाना रीठा साहिब पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी युवाओं को जागरूक करने तथा उन्हें खेलों एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

