अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत अनुज कुमार संगल के निर्देशानुसार तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत भवदीप रावते की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कांडा/सिमल्टा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कांडा/सिमल्टा के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं तहसील चम्पावत के पैरालीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भवदीप रावते द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न विधिक सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

उन्होंने विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर, न्याय से वंचित तथा निराश्रित परिवारों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक परिवार ही एक सशक्त समाज एवं मजबूत विधिक व्यवस्था की नींव रखते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पीएलवीगण द्वारा भी ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *