चंपावत ,
*स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट में जल एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता गोष्ठी आयोजित,
‘भगीरथ’ ऐप और स्प्रिंगशेड प्रबंधन पर दिया गया जोर*स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) द्वारा संचालित जल संरक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय, लोहाघाट में जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक विशाल जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षण एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों तथा स्थानीय ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।गोष्ठी के दौरान विषय विशेषज्ञों ने उपस्थित प्रतिभागियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जल स्रोतों एवं पारंपरिक नौलों-धारों के प्राकृतिक डिस्चार्ज को बढ़ाने तथा उन्हें संरक्षित करने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही, जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक कचरे के समुचित निस्तारण के लिए कूड़ेदान का प्रयोग करने तथा जन-सहभागिता के माध्यम से शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। पर्यावरण संवर्धन की दिशा में आगामी वर्षाकाल के दौरान अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों की उचित देखभाल की जिम्मेदारी लेने का संकल्प भी दोहराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों से जल संरक्षण पर सुझाव आमंत्रित किए गए और उनके विचारों को प्रमुखता से सुना गया।इस अवसर पर SARRA के सदस्य सचिव एवं लघु सिंचाई विभाग चंपावत के अधिशासी अभियंता श्री विमल कुमार सुंठा ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना SARRA के तहत स्प्रिंगशेड मैनेजमेंट प्लान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने हेतु वृहद अभियान चलाने पर बल दिया। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों को जल स्रोतों की सटीक मैपिंग के लिए ‘भगीरथ’ ऐप अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।कार्यशाला को SARRA के सोशल कोऑर्डिनेटर श्री हरीश चंद्र भट्ट, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेखा जोशी, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. लता कैड़ा, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. ममता सिंह तथा छात्र संघ कोषाध्यक्ष श्री राहुल बिष्ट ने भी संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में लोहाघाट विकास खंड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, क्षेत्रीय ग्रामीण तथा जनपद स्तरीय SARRA टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
Kamal bhandari editor in chief ।

