*संस्कृति, सौहार्द और उमंग का संगम बना चम्पावत पुलिस का हरियाली तीज महोत्सव*
💚 एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, रैम्प वॉक एवं क्वीज प्रतियोगिताओं में पुलिस परिवार की महिलाओं ने दिखाया हुनर👑 शोभा जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताजदिनांक – 20.08.2026 को श्रीमती रेखा यादव (IPS), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चम्पावत एवं श्रीमती निहारिका सेमवाल क्षेत्राधिकारी टनकपुर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चम्पावत में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के साथ हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के बीच आपसी सौहार्द, उत्साह एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कुमाऊँनी रीति-रिवाज एवं पारंपरिक अंदाज में किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि गोयल सिविल जज सीनियर डिविजन चम्पावत, श्रीमती नीतू डांगर, उपजिलाधिकारी लोहाघाट, श्रीमती तनुजा वर्मा, जिला अभियोजन अधिकारी चम्पावत, श्रीमती सोनिका सिंह IB चम्पावत सहित उपस्थित विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।हरियाली तीज के अवसर पर पुलिस परिवार की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए एकल नृत्य प्रतियोगिता, सामुहिक नृत्य, रैम्प वॉक एवं क्वीज प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर तीज के रंगों को और भी जीवंत बना दिया।👑 तीज क्वीन निर्णायक मंडल द्वारा शोभा जोशी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “तीज क्वीन” चुना गया तथा उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।💃 एकल नृत्य प्रतियोगिताएकल नृत्य प्रतियोगिता में श्रीमती पूनम गर्ब्याल ने प्रथम, श्रीमती नीतू ने द्वितीय तथा श्रीमती दलजीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।🌿 क्वीज प्रतियोगिता क्वीज प्रतियोगिता में श्रीमती सुनीता भट्टा ने प्रथम, श्रीमती साबिया अंसारी ने द्वितीय तथा श्रीमती सुनीता यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।🌿 रैम्प वॉक प्रतियोगितारैम्प वॉक प्रतियोगिता में श्रीमती भावना गहतोड़ी ने प्रथम, श्रीमती शकुन्तला ने द्वितीय तथा श्रीमती पूजा गोस्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा उपहार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों को भी स्मृति स्वरूप उपहार भेंट किए गए।चम्पावत पुलिस परिवार द्वारा आयोजित इस आयोजन ने परंपरा, संस्कृति, आपसी सौहार्द और महिला सशक्तिकरण का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाएं, बच्चे तथा चम्पावत पुलिस की महिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।चम्पावत पुलिस — सेवा, सुरक्षा और संवेदना के साथ।मीडिया सेलपुलिस अधिक्षक कार्यालय चम्पावत दिनांक – 21.08.2026
kamal bhandari editor in chief ।

