धामी सरकार की बड़ी सौगात : सुखीढांग पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में बनेंगे 4 नए कक्ष, मुख्यमंत्री घोषणा को मिली मंजूरी

चम्पावत को विकास की एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या-678/2024 को अमलीजामा पहनाते हुए शासन ने सुखीढांग स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह के विस्तार कार्य को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रथम चरण में यहां चार अतिरिक्त कक्षों का निर्माण किया जाएगा, जिससे सीमांत क्षेत्र में आने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और पर्यटकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की जनहितकारी घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में राज्य सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के स्याला (सुखीढांग) स्थित पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह के विस्तार की योजना को मंजूरी मिल गई है।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन ने परियोजना के प्रथम चरण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस योजना के तहत विश्रामगृह में चार नए कमरों का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में आने वाले यात्रियों, जनप्रतिनिधियों और अन्य आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

सीमांत जनपद चम्पावत पर्यटन, प्रशासनिक गतिविधियों और जनप्रतिनिधियों के भ्रमण की दृष्टि से लगातार महत्वपूर्ण बनता जा रहा है। ऐसे में सुखीढांग स्थित विश्रामगृह का विस्तार स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी नई गति देगा।
शासन ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए हैं कि सभी तकनीकी और विभागीय औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी करते हुए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रस्तुत की जाए, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके।

“घोषणाओं से धरातल तक… धामी सरकार की विकास यात्रा जारी, चम्पावत में सुविधाओं के विस्तार को मिली नई रफ्तार।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *