नगर पालिका चम्पावत में “सेवा संकल्प” एवं “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” का होगा आयोजन; 16 सितम्बर को आरआरआर सेंटर का होगा उद्घाटन*

चंपावत ,

*नगर पालिका चम्पावत में “सेवा संकल्प” एवं “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” का होगा आयोजन; 16 सितम्बर को आरआरआर सेंटर का होगा उद्घाटन*

शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश भर में “सेवा संकल्प अभियान” तथा “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” का आयोजन 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाना निर्धारित किया गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चम्पावत, श्री भरत त्रिपाठी ने बताया कि इस अभियान की श्रृंखला में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर दिनांक 16 सितम्बर 2026 को प्रातः 10:30 बजे ललुवापानी रोड स्थित आरआरआर (RRR) सेंटर का औपचारिक उद्घाटन संपन्न होगा। माननीय अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चंपावत की अध्यक्षता एवं सम्मानित वार्ड सभासदों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होने वाले इस सामाजिक पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक सहायता उपलब्ध कराना, वस्तुओं के पुनः उपयोग को बढ़ावा देना तथा अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाना है।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *