बच्ची की पहल से मादली में जनगणना अभियान को मिली नई ऊर्जा

मादली क्षेत्र में जनगणना अभियान को मिली गति, नन्हीं बच्ची बनी आकर्षण का केंद्र

चंपावत:
जनपद चंपावत के मादली क्षेत्र में भारत जनगणना अभियान को लेकर जागरूकता गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में एक नन्हीं बच्ची द्वारा जनगणना अभियान को प्रोत्साहित करते हुए लोगों का ध्यान आकर्षित किया गया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।

इस अभियान के तहत क्षेत्रवासियों से जनगणना में सहयोग करने की अपील की गई। फील्ड ट्रेनर एवं आईटीआई अनुदेशक ललित सामन्त, सुपरवाइजर राजेश सिंह, नगर पालिका कार्मिक प्रकाश गिरि तथा शिक्षक सामश्रवा आर्य ने लोगों को जनगणना के महत्व के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *